Indian Navy Admit Card 2021: भारतीय नौसेना में 2800 रिक्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी

Indian Navy Admit Card 2021: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR), आर्टिफिशियल अपरेंटिस (AA) और सीनियर सेलर के लिए मैट्रिक रिक्रूट (MR) की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भारतीय नौसेना की इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (Indian Navy Admit card) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना ने 300 मैट्रिक भर्ती (एमआर) अप्रैल 2022 बैच की भर्ती के लिए और फरवरी 2022 बैच के लिए 2500 अपरेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी भर्ती (एसएसआर) का नोटिफिकेशन जारी किया था। इनकी परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा। पोस्ट वाइज एग्जाम पैटर्न और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

भारतीय नौसेना AA SSR परीक्षा पैटर्न (AA SSR Exam Pattern)

उम्मीदवारों को अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और जनरल नॉलेज विषयों पर कुल 100 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को 1 घंटे में परीक्षा पूरी करनी होगी। गलत उत्तर देने वालों के लिए नेगेटिव मार्किंग के तौर पर 0.25 अंक भी काटे जाएंगे।

भारतीय नौसेना एमआर परीक्षा पैटर्न (MR Exam Pattern)

एमआर भर्ती परीक्षा के पेपर में विज्ञान, गणित और जनरल नॉलेज के मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे, जो 10वीं लेवल के होंगे। दोनों प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होंगे।

  • AA: 500 POST
  • SSR: 2000 POST
  • Total vacancy: 2500

Age Limit

Indian Navy AA SSR Bharti 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 1 फरवरी 2002 से 31 जनवरी 2005 के बीच होनी चाहिए जबकि दोनों तिथि भी सम्मिलित की गई है.

Application Fee

Indian Navy AA SSR Bharti 2021 के लिए किसी भी प्रकार का कोइ आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

How To Download Indian Navy Admit Card 2021

  1. भारतीय नौसेना की वेबसाइट – joinindiannavy.gov.in पर जाएं
  2. होम पेज पर, कैंडिडेट्स लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
Indian Navy Admit Card
  1. यहां स्टेट चुनें और कैप्चा दर्ज करें।
  2. अब, अपने ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें
  3. स्क्रीन पर, ‘Indian Navy Call Letter 2021’ खुल जाएगा।
  4. इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
Sharing Is Caring:

Leave a Comment