MP E Uparjan Online Apply| किसान ऑनलाइन पंजीयन

किसान ऑनलाइन पंजीयन | MP E Uparjan Online Apply | mpeuparjan.nic.in Portal | एमपी ई उपार्जन किसान पंजीकरण

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी ई उपार्जन पोर्टल आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से MP E Uparjan 2021 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि एमपी ई उपार्जन पोर्टल क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर आदि। तो दोस्तों यदि आप ई उपार्जन पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2021

MP E Uparjan 2021 के किसानों के लिए आरंभ किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य सरकार मध्यप्रदेश के जो किसान खरीफ सीजन के दौरान समर्थन मूल्य पर फसल सरकार को बेचना चाहते हैं उनके लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। राज्य के वह सभी इच्छुक किसान जो सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचना चाहते हैं उन्हें इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।

एमपी ई उपार्जन कवरेज प्लैन्ड

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी ई उपार्जन के अंतर्गत पूरे मध्यप्रदेश को कवर करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले की अनाज, गेहूं और धान की मॉनिटरिंग की गई है। मॉनिटरिंग में यह पाया गया है कि मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद प्रणाली में 2830 खरीद केंद्र हैं, 708 रनर एवं 2830 डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं तथा 12834 किसान अपनी गेहूं की फसल प्रतिदिन बेचते हैं। इस मॉनिटरिंग में यह भी पाया गया को मध्य प्रदेश में धान खरीद प्रणाली में 795 खरीद केंद्र हैं, 199 रनर्स एवं 795 डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं एवं 4250 किसान प्रतिदिन अपनी फसल बेचते हैं।

ई उपार्जन पोर्टल किसान ऑनलाइन पंजीयन

आपको बता दें कि जैसे कि पिछली बार एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी। इस बार भी पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाएगी। लेकिन इस बार पंजीकरण प्रक्रिया में कुछ बदलाव आए हैं। पिछले वर्ष एमपी ई उपार्जन ऑनलाइन पंजीकरण केवल कृषि उपज मंडी के माध्यम से होता था जिसकी वजह से बहुत से किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने सभी किसानों को घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से इस ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है।

Key Highlights Of MP E Uparjan 2021

योजना का नामएमपी ई उपार्जन
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्यसमर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए आवेदन करना
साल2021

MP E Uparjan 2021 का उद्देश्य

पिछले वर्ष कृषि मंडी के दौरान जो ऑनलाइन प्रक्रिया की गई थी उसकी वजह से मध्यप्रदेश में किसानों को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और काफी सारे किसान ऐसे भी थे जो पंजीकरण नहीं कर पाए थे। जिसकी वजह से उन्हें समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर अपनी फसल बेचने पड़ी थी। इस वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। किसानों की इस समस्या को समझते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार एमपी ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। इस वर्ष राज्य के किसान ई-उपार्जन के लिए सार्वजनिक डोमेन में ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल पंजीकरण केंद्रों में अपना पंजीकरण करा सकेंगे। जिससे कि उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

एमपी ई उपार्जन 2021 पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक की  समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • ऋणपुस्तिका
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एमपी ई उपार्जन प्रोसेस

एमपी ई उपार्जन के अंतर्गत 6 स्टेप हैं। इन 6 स्टेप में किसान द्वारा माल खरीदने, बेचने और परिवहन आदि शामिल किए गए हैं। यह 6 स्टेप कुछ इस प्रकार हैं:–

  • सर्वप्रथम किसान को खरीद केंद्र पर जाना होगा। खरीद केंद्र पर जाकर किसान को अपना पंजीकरण करवाना होगा।
  • पंजीकरण के उपरांत किसान को एक रजिस्ट्रेशन कोड प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इसके पश्चात किसान को गेहूं की खरीद की तिथि की जानकारी प्रदान करने के लिए एसएमएस भेजा जाएगा।
  • अब किसान को खरीद केंद्र पर एसएमएस के माध्यम से दी गई तिथि पर जाना होगा।
  • उसके पश्चात किसान से गेहूं की खरीद कर ली जाएगी और इस खरीद के प्रमाण के तौर पर एक रिसिप्ट प्रदान की जाएगी।
  • इसके पश्चात किसान के खाते में गेहूं खरीद की राशि वितरित की जाएगी।

MP E Uparjan 2021 पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

यदि आप एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

सर्वप्रथम आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको रबी 2021 -2022 का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • आपको किसान पंजीयन /आवेदन सर्च का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे किसान का नाम ,मोबाइल नंबर ,समग्र आईडी आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।

एमपी ई उपार्जन आवेदन स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी आवेदन स्थिति आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

पंजीयन केंद लॉग इन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमपी ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रबी 2021-22 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अदर यूजर के अंतर्गत पंजीयन केंद्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको जिला, पंजीयन केंद्र, ऑपरेटर, ओटीपी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पंजीयन केंद्र लॉगइन कर पाएंगे।

किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा कैसे जोड़े ?

  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा। इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे किसान की व्यक्तिगत जानकारी ,मोबाइल नंबर ,किसान का नाम ,समग्र सदस्य आईडी , किसान की बैंक सम्बन्धी जानकारी आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा जुड़ जायेगा।

सहायता प्राप्त कैसे करे ?

इस ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन  करने में कोई परेशानी हो रही है तथा आप किसी तरह की सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप सहायता के लिए [email protected] संपर्क कर सकते है और अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment