SSSM ID Online | मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल ऑनलाइन आवेदन | फैमिली Samagra ID कैसे निकाले | समग्र परिवार आईडी नंबर खोजे | एमपी समग्र आईडी क्या है | Samagra ID Panjiyan Online Registration | samagra.gov.in List
सरकार द्वारा विभिन्न वर्ग के नागरिकों के लिए तरह तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। लेकिन फिर भी कई नागरिक ऐसे होते हैं जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते हैं लेकिन वह योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं। ऐसे सभी नागरिकों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल आरंभ किया गया है। मध्य प्रदेश के नागरिक अपना समग्र आईडी कार्ड इस पोर्टल के माध्यम से बनवा सकते है। इस SSSM ID Card के माध्यम से सरकार के पास नागरिकों को पूरा ब्यौरा रहेगा। जिससे कि सरकार यह सुनिश्चित कर सकेगी की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंच सके। इसके अलावा इस Samagra ID को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
MP Samagra ID
आपको बता दे कि जिस तरह हर भारतीय के पास आधार कार्ड का होना बहुत आवश्यक है उसी तरह मध्य प्रदेश के लोगो के पास समग्र आईडी का होना भी आवश्यक है | समग्र आईडी दो प्रकार की होती है पहली परिवार समग्र आईडी और दूसरी सदस्य समग्र आईडी | पहली जो परिवार Samagra ID होती है उसमे 8 अंको का कोड होता है जो एक पूरे परिवार को दी जाती है और दूसरी जो समग्र आईडी होती है वह एक परिवार के सदस्य को दी जाती है जिसमे 9 अंको का कोड होता है |
मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल-Samagra ID
यह समग्र आईडी मध्यप्रदेश के उन परिवारों के सदस्य को दी जाएगी जिसका रजिस्ट्रेशन परिवार के सदस्य के तोर पर किया हो | अगर आप परिवार के किसी सदस्य का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते है तो उन्हें समग्र आईडी नहीं दी जाएगी | MP SSSM ID परिवार और सदस्य वार SSSM की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है | राज्य का कोई भी नागरिक समग्र आईडी के तहत अपना नाम ढूंढ सकता है और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी सरकारी योजनाओ में इस SSSM ID के कोड का उपयोग कर सकता है |
SSSM समग्र परिवार सूची कैसे खोजे ?
यदि आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य के 9 अंको का Samgra ID यूनिक कोड खोजना चाहते है तो नीचे दिए गए तरीके का पालन करे |
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये या सीधे इस लिंक Search Family और Add Family member पर क्लिक करे |
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नए कंप्यूटर विंडो खुल जाएगी

- अब अपना जिला ,स्थानीय निकाय ,लिंक चुने और अंग्रेजी भाषा में अपने नाम के पहले अंक लिखे फिर ग्राम ,वार्ड संख्या चुने /क्षेत्र चुने और कैप्चा कोड भरे |

- इसके पश्चात सब्मिट के बटन पर क्लिक करे |सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने सूची खुल जाएगी |